
लखनऊ: एटा जिला जेलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने वाले हेड जेल वार्डर को बर्खास्त कर दिया गया है। करीब दो माह तक चली जांच के बाद वार्डर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को जेल वार्डर को कासगंज जेल से रिलीव भी कर दिया गया है। वार्डर का वीडियो वायरल होने के बाद उसे कासगंज जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला
एटा जिला जेल में हेड जेल वार्डर के पद पर राजीव कुमार तैनात थे। जनवरी में राजीव कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने जेलर प्रदीप कुमार कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था।
कासगंज जेल में तैनात
वायरल वीडियो में छुट्टी न देने समेत महिलाओं से जुड़े कई गंभीर आरोप थे। वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी जेल आगरा ने मामले की जांच जेल अधीक्षक आगरा को सौंपी थी। इसमें एक के बाद एक कई वार्डरों के बयान भी लिए गए और जेल वार्डर द्वारा लगाए गए आरोपों के साक्ष्य भी मांगे गए। जांच के दौरान जेल वार्डर कासगंज जेल में तैनात था।
जेल वार्डर को बर्खास्त
वर्तमान में जेल वार्डर राजीव कुमार कासगंज जेल में तैनात था। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। कासगंज जेल अधीक्षक के मुताबिक उसे बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में उसे नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसे कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। कासगंज जिला जेल अधीक्षक बताया कि जेल वार्डर को बर्खास्त कर दिया गया है। उसे जेल से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।
Published : 20 March 2025, 1:01 PM IST
Topics : Etah District Jailer etah news Head Jail Warder Hindi News Latest News up crime up jail UP News