हिंदी
बलरामपुर: जनपद में भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह ने पहुंचकर बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं में मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान कराने का जोश भी भरा। उन्होंने इंडिया गठबंधन एवं बसपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है और राष्ट्र की जनता जाति पार्टी वर्ग भेदभाव भूल कर भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जात-पात में लोगों को बांटने में लगी हुई है लेकिन जनता उनके झांसी में आने वाली नहीं है जनता देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के विकास में सुशासन को देख रही है उत्तर प्रदेश में बीजेपी सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह श्रावस्ती लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी भाजपा नेता श्याम मनोहर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री बिंदु विश्वकर्मा, ज्योत्सना शुक्ला, झूमा सिंह, सभासद संघ के अध्यक्ष नंद लाल तिवारी, संदीप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या मे बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।
Published : 8 May 2024, 6:06 PM IST
Topics : Balrampur Booth Conference Jal Shakti Minister Swatantradev Singh जल शक्ति मंत्री बलरामपुर बूथ सम्मेलन स्वतंत्रदेव सिंह