हिंदी
संत कबीर नगर: जिले में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी चल रहा है। जनपद में 2 दिन के मूल्यांकन में 57 हजार 927 कांपियां निरीक्षकों ने जांची गई। जनपद के 1516 शिक्षकों को कांपियों को जांचने की जिम्मेदारी निभा रहे है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 1 लाख 9 हजार 47 व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में 2 लाख 1 हजार 99 कांपिया जांचने के लिए आई हैं।
जनपद के 266 स्कूलों से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों को इस बार कॉफी के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अब तक 22 हजार 399 कॉपी जांची गई है! इनमें 12230 कॉपी जांची गई यहां पर 192 शिक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन किया! हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में 550 परीक्षक मौजूद रहे। यहां पर अब तक 35 हजार 530 कॉपी जांची गई है 21 हजार 773 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
अब तक दोनों केद्रों पर 57 हजार 927 कांपिया जांची गई। दोनों केद्रों पर 74 उप प्रधान निरीक्षकों ने मूल्यांकन की निगरानी की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
Published : 19 March 2024, 6:50 PM IST
Topics : CCTV Evaluation of Copies surveillance UP Board Exam उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन संतकबीर नगर सीसीटीवी कैमरा
No related posts found.