हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सही रीडिंग एवं बिलिंग के लिए बिलिंग एजेंसियों की व्यवस्थाओं, मैनपावर, जरूरी उपकरणों एवं तैयारियों की जमीनी स्तर पर परख करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि गलत बिल बनाये जाने की शिकायतें आ रही हैं, इस पर तुरन्त कार्रवाई कर रोका जाए। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले, अधिकारी यह सुनिश्चित करें और ज्यादा से ज्यादा बिलिंग, रीडिंग एवं राजस्व वसूली पर जोर दिया जाए। (यूनिवार्ता)
Published : 11 May 2022, 12:35 PM IST
Topics : A K Sharma Billing Agencie Energy Minister उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा बिलिंग एजेंसिया
No related posts found.