उन्नाव गैंगरेप: सेंगर के खिलाफ सीबीआई को मिले सबूत, पीड़िता ने कहा- दोषी को दी जाए फांसी

उन्नाव गैंग रेप मामले की जांच कर रही सीबीआई को आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप के सबूत मिले है। इसके बाद पीड़िता ने फिर एक बार दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। पूरी खबर..

Updated : 11 May 2018, 12:33 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप केस में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मूसीबत बढ़ गयी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई को सेंगर के खिलाफ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर उन्हें पीड़िता से रेप का दोषी करार दिया जा सकता है। सीबीआई की जांच में सेंगर की रेप में संलिप्तता साबित होती है। इसके अलावा सीबीआई को पुलिस के खिलाफ भी मामले में लापरवाही बरतने के सबूत मिले हैं।

आरोपी विधायक के खिलाफ सीबीआई सबूत सामने आने के बाद गैंग रेप पड़िता ने सेंगर को फांसी देने की मांग की है। पड़िता ने कहा कि आरोपी विधायक ने उससे रेप किया और उसके पिता की हत्या की, ऐसे में उसे केवल मौत की सजा दी जानी चाहिये।

फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट देखने के बाद सीबीआई का कहना है कि पीड़िता द्वारा आरोपी विधायक के खिलाफ लगाये गये गैंगरेप के आरोप सही है। इस मामले में सीबीआई ने पड़िता समेत कई लोगों से कई बार पूछताछ की थी। सीबीआई ने घटना को दोबारा रीकंस्ट्रक्ट भी किया। जिसके बाद सभी सबूत आरोपी विधायक के खिलाफ पाये गये।
 

Published : 
  • 11 May 2018, 12:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement