लंबे इंतजार के बाद आया यूपीएससी का रिजल्ट, कर्नाटक की नंदिनी ने किया टाप

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमें कर्नाटक की नंदिनी केआर ने टाप किया है।

Updated : 1 June 2017, 11:09 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लंबे अरसे के इंतजार के बाद यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2016  का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक की नंदिनी के आर ने यूपीएससी की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी की लिखित परीक्षा दिसंबर 2016 में हुई थी, और उसके बाद 2017 में मार्च और मई के बीच साक्षात्कार व व्यक्तित्व परीक्षण हुए थे। इसके बाद परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

नंदिनी केआर भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह फरीदाबाद में नेशनल कस्‍टम्‍स, एक्‍साइज एंड नार्कोटिक्‍स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। टॉपर नंदिनी ने रिजल्ट आने के बाद कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी का पल है। और यह उनके सपने के सच होने जैसा है। इस सफलता को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं। नंदिनी ओबीसी कैटेगरी से हैं और उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में कन्नड़ साहित्य लिया था। नंदिनी सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं।

2015 में टीना ने किया था टाप

दलित वर्ग से आनेवाली दिल्ली निवासी टीना डाबी ने वर्ष 2015 में महज 22 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की थी। अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सफलता का एक नया मुकाम टीना ने हासिल किया। भोपाल में जन्मीं टीना के माता और पिता दोनों ही इंजीनियर है।

2014 की टापर थी इरा

सिविल सर्विस एग्‍जाम 2014 की टापर दिल्ली निवासी इरा सिंघल थी। रीढ़ की बीमारी से पीड़ित व शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद इरा ने यूपीएससी की जनरल कैटगरी में टॉप करने वाली देश की पहली प्रतिभागी हैं। इरा ने भूगोल विषय से सिविल सेवा की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।

Published : 
  • 1 June 2017, 11:09 AM IST

Related News

No related posts found.