राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा सियासी बयान, जानिये क्या कहा

केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने महिलाओं पर अत्याचार सहित अनेक मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 July 2023, 12:21 PM IST
google-preferred

जयपुर: केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने  महिलाओं पर अत्याचार सहित अनेक मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जोशी पार्टी के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत शनिवार को अजमेर में थे। वहां पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।’’

पार्टी के बयान के अनुसार एक अन्य बैठक में जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास, सुरक्षा को लेकर राजस्थान को पीछे धकेल कर उसकी अस्मिता को खत्म कर नाम खराब करने का काम किया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी भी मौजूद थे।

इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से शनिवार शाम जयपुर में मशाल जुलूस भी निकाला गया

Published : 
  • 23 July 2023, 12:21 PM IST

Related News

No related posts found.