हिंदी
लखनऊ: केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री और यूपी की राजधनी लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
नंदकिशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित बिगरिया का है। नंद किशोर का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। उनके भाई ने नंद किशोर को फांसी पर लटका देखा। आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि मामले में मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस द्वारा सुसाइड करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ हो रही है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक नंद किशोर ने दो शादियां की थी। एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से उनके बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं।
Published : 23 November 2022, 11:38 AM IST
Topics : आत्महत्या केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर फांसी भतीजे लखनऊ सांसद
No related posts found.