
महराजगंजः जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में एक व्यक्ति के खेत में शनिवार को एक आदमी का शव खून में लतपथ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानें पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में बेचन पटेल का खेत है। शनिवार को दिन में जब बेचन अपने खेत पहुंचे, तो वहां देखा कि खून से लतपथ एक व्यक्ति उनके खेत में पड़ा हुआ है।
उन्होंने फौरन इसकी सूचना चौक थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास मृतक की पहचान में जुट गई है।
Published : 9 November 2024, 8:29 PM IST
Topics : Dynamite Dynamite News Maharajganj Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Aakash UP News अज्ञात शव क्राइम चौक थाना महराजगंज