अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का साथी फारुक दुबई में गिरफ्तार, भारत लाया गया

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथी फारुक टकला को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। फारुक टकला 1993 के मुंबई धमाकों के बाद से फरार चल रहा था।

Updated : 8 March 2018, 10:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी फारुक टकला को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। टकला को दुबई से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। फारुक टकला 1993 के मुंबई धमाकों के बाद से फरार चल रहा था।  

फारुक टकला

 

1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। फारुक के खिलाफ साजिश, मर्डर और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। गिरफ्तार होने के बाद उसे सीबीआई दफ्तर ले जाया गया है। उसे टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि 12 मार्च 1993 में मुंबई में एक के बाद एक 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया थाइन बम धमाकों में 27 करोड़ रुपये संपत्ति नष्ट हुई थी। फारुक टकला मुंबई धमाकों में दाऊद इब्राहिम के साथ मुख्य आरोपी है। उसे दाऊद का काफी करीबी माना जाता है।

Published : 
  • 8 March 2018, 10:59 AM IST

Related News

No related posts found.