भारत जा रहे जहाज पर लाल सागर में हूथियों के कब्जे से संरा महासचिव चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव लाल सागर में हूथियों द्वारा एक जहाज पर कब्जा करने की खबरों पर ‘गहन चिंता’ के साथ नजर रख रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह जहाज तुर्किये और भारत के मध्य मार्ग में कहीं था। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 November 2023, 2:59 PM IST
google-preferred

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव लाल सागर में हूथियों द्वारा एक जहाज पर कब्जा करने की खबरों पर ‘गहन चिंता’ के साथ नजर रख रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह जहाज तुर्किये और भारत के मध्य मार्ग में कहीं था। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जहाज की संचालक कंपनी एनवाईके लाइन ने कहा कि ब्रिटिश स्वामित्व वाले और जापान द्वारा संचालित जहाज ‘गैलेक्सी लीडर’ को यमन में होदीदा के पास उस समय रोक लिया गया था, जब यह भारत के रास्ते में था।

इस पोत में चालक दल के 25 सदस्य भी सवार थे जिन्हें यमन के हूथी विद्रोहियों ने बंधक बना लिया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एनवाईके ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने ‘‘इस घटना की जानकारी जुटाने और प्रबंधन करने के लिए अपने मुख्यालय में एक संकट प्रबंधन केंद्र बनाया है।’’

उसने कहा, ‘‘हम चालक दल के 25 सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Published : 
  • 21 November 2023, 2:59 PM IST

Related News

No related posts found.