हिंदी
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में काबुल में मतदान केंद्र पर विस्फोट
गुटेरेस ने आपदा का शिकार हुए परिवारों भारत की सरकार और लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाढ़ का शिकार हुए लोगों की सहायता करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। (वार्ता)
Published : 1 October 2019, 5:13 PM IST
Topics : bihar Flood India uttar pradesh उत्तर प्रदेश एंटोनियो गुटेरेस बारिश बिहार भारत संयुक्त राष्ट्र