मणिपुर में हिंसा की घटनाओं में दो लोगों की मौत

मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 September 2023, 6:31 PM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि घायलों में चार आम नागरिकों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पल्लेल में सुबह लगभग छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि काकचिंग जीवन अस्पताल में उसे मृत स्थिति में लाया गया जबकि गोली लगने से घायल हुए अन्य लोगों को इंफाल ले जाया गया।

यहां क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि यहां भर्ती गंभीर रूप से घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की खबर फैलने पर थाउबाल और काकचिंग जिलों के विभिन्न हिस्सों से कई लोग पल्लेल की ओर बढ़े लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक दिया, जिससे उनके बीच संघर्ष की स्थिति टल गयी।

उन्होंने बताया कि अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति संभालने के लिए असम राइफल्स द्वारा आंसू के गोले छोड़े जाने के बाद 45 से अधिक लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्यबल के कर्मियों की एक टुकड़ी भीड़ पर काबू पाने के लिए इंफाल से पल्लेल जा रही थी जिसे थाउबॉल में स्थानीय लोगों ने रोक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी तो अस्थायी रूप से रूक गयी है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है।

बिष्णुपुर जिले के फौगाक्चाओ इखाई इलाके में बुधवार को बड़ी संख्या में में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे और उन्होंने तोरबुंग में अपने घरों तक पहुंचने के लिए सुरक्षाकर्मियों की नाकेबंदी को तोड़ने का प्रयास किया था।

 

Published : 
  • 8 September 2023, 6:31 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement