हिंदी
जयपुर: राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार को गौवंश की तस्करी कर हरियाणा ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक से 12 मवेशियों को बरामद किया गया। इसके अलावा एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी शाकिर मेव और मुकीम कुरैशी के रूप में हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार करौली के पुलिस अधीक्षक नारायण तोगस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी जिसमें 4 गाय, 7 बछड़े और बैल को बरामद कर लिया गया। एक बछड़ा मृत मिला।
Published : 17 May 2023, 1:28 PM IST
Topics : 12 मवेशी बरामद करौली गौवंश जयपुर तस्करी दो गिरफ्तार पुलिस राजस्थान हरियाणा
No related posts found.