हिंदी
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो आंतकी ढ़ेर हो गये हैं। कहा जा रहा है कि अभी भी कुछ आंतकी छिपे हुए हैं, जिसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि गहंड इलाके में सेना को दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना के जवानों ने आतंकियों को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई की। अपने आप को घिरता देख आंतकियों ने उनपर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में 2 आंतकी ढ़ेर हो गये हैं।
वहीं अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली है जिसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है
Published : 13 April 2019, 1:07 PM IST
No related posts found.