हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने फतेहपुर जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ कर उनके कब्जे से लगभग 41 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी शराब को लुधियाना (पंजाब) से बिहार ले जा रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एसटीएफ के बयान के मुताबिक फतेहपुर जिले के जहानाबाद इलाके में एसटीएफ कर्मियों ने बुधवार को एक ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उस पर लदे कपड़ों के नीचे छुपा कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
इस मामले में दो तस्करों साहिल और तसलीम को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत 41 लाख रुपये बतायी जाती है।
पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने एसटीएफ को बताया कि अंबाला का अतुल मिश्रा उर्फ गुड्डू पंजाब, बिहार और हरियाणा से शराब तस्करी का गिरोह चलाता है।
उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब लुधियाना से बिहार ले जाई जा रही थी।
Published : 7 December 2023, 4:07 PM IST
No related posts found.