हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गुम्मा क्षेत्र में मंजू डाबरी के पास बुधवार रात खनन के दौरान हुए भूस्खलन में दो श्रमिक मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपात अभियान केंद्र द्वारा बृहस्पतिवार रात साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों मृतक श्रमिकों की पहचान नेपाल के नागरिक गोपाल (24) और चंबा जिले के विशाल (26) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के परिजनों को अंतरिम राहत दी गई है।
Published : 14 April 2023, 9:03 AM IST
Topics : भूस्खलन मलबा शिमला श्रमिक हिमाचल प्रदेश
No related posts found.