Mumbai: दो दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था ये खास पोस्ट, लिखा था-मुश्क‍िल वक्त..

महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। इस खबर से दो दिन पहले ही अमिताभ ने एक खास पोस्ट सोशल मिडिया पर शेयर किया था। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 12 July 2020, 10:10 AM IST
google-preferred

मुंबईः शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। 

यह भी पढ़ेंः महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजीटिव, जूनियर बी भी चपेट में, फैंस की दुआएं, डॉक्टरों ने कही ये बात.. 

फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है और दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बता दें कि इस खबर से दो दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने एक ट्विट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने गुलजार की एक कविता अपने आवाज में बोली थी।

अपने इन शब्दों के माध्यम से अमिताभ ने लोगों को कोरोना काल से लड़ने और इसके ख‍िलाफ अपना संयम बनाए रखने को प्रेरित किया था। उन्होंने 8 जुलाई को ट्वीट कर यह खूबसूरत कव‍िता साझा की थी।

बता दें कि जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। तीनों के टेस्ट रिपोर्ट निगेट‍िव पाए गए। इस समय पूरा देश उनके ठीक होने की दुआ कर रहा हैं। 

Published : 
  • 12 July 2020, 10:10 AM IST

Advertisement
Advertisement