बुलंदशहर के मकान में हुए विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, जानिये और भी अपडेट

बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर इलाके के तहत नयागांव में शुक्रवार दोपहर एक मकान में हुए धमाके के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 April 2023, 5:31 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर इलाके के तहत नयागांव में शुक्रवार दोपहर एक मकान में हुए धमाके के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि नयागांव में पिछले शुक्रवार को खेत के बीच बने एक मकान में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की टीम को मौके से कुछ सुबूत मिले थे, जिनके आधार पर यह पता चला कि मकान में राज कुमार नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रसायन की फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि राजकुमार और उसके साथी प्रशांत को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के संचालन में राजकुमार के भाई विनोद की भी भूमिका थी, जिसकी इस घटना में मौत हो गई थी।

तिवारी के मुताबिक, राजकुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पेंट की फैक्टरी चलाता था। उन्होंने बताया कि पेंट में मिलाए जाने वाले कुछ पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होते हैं, आशंका है कि उनमें आग लगने के कारण ही फैक्टरी में विस्फोट हुआ। बहरहाल, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तिवारी ने बताया था कि हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा था कि सभी का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार हो गया। भाषा सं सलीम दिलीप

Published : 
  • 2 April 2023, 5:31 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement