Bareilly: यूपी पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, बरेली में 17 ट्रैक्टर बरामद, दो गिरफ्तार

बरेली जिले के फतेहगंज थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 ट्रैक्टर बरामद किए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 February 2023, 11:52 AM IST
google-preferred

बरेली: जिले के फतेहगंज थाना पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचते दो लोगों को  गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 17 ट्रैक्टर बरामद किए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बरेली के पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज (पूर्वी नगर) में बिना कागजात के धड़ल्ले से पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री की सूचना मिली थी। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर फतेहगंज पूर्वी के निरीक्षक अरविंद कुमार ने अनीस खान के गोदाम से 17 ट्रैक्टर बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाया गया था जिसमे ‘जीपीएस’ लगा हुआ था। पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोप में अनीस और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले सभी ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल के काशीपुर के पुररिया से लाए गए थे। निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तीन ट्रैक्टर के कागजात दिखाए गए जो फर्जी निकले जबकि 14 ट्रैक्टर बगैर कागजातों के थे जिनकी छानबीन की जा रही है।

Published : 
  • 22 February 2023, 11:52 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement