हिंदी
नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 40 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अब वहां नये मुख्यमंत्री का जल्द ऐलान करेगी। त्रिपुरा की जनता की निगाहें भी अपने मुख्यमंत्री को तलाश करने लगी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा में सबसे आगे विप्लव कुमार देव का नाम चल रहा है।
विप्लव कुमार देव की त्रिपुरा की राजनीति में अच्छा नाम है और वह त्रिपुरा बीजेपी के भी अध्यक्ष हैं। विप्लव कुमार देव ने त्रिपुरा बनामलिपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस विधानसभा चुनाव में प्रभारी सुनील देवधर के साथ बिप्लब पूरे चुनावों का नेतृत्व करते रहे।
भाजपा हाईकमान जल्द ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के लिये विप्लव कुमार देव के नाम की घोषणा कर सकता है।
Published : 3 March 2018, 1:33 PM IST
No related posts found.