हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 29-वर्षीया एक आदिवासी महिला के साथ उसके नियोक्ता ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दहानू पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी खेत का मालिक है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खेत में महिला 2021 से काम कर रही थी और आरोपी तीन वर्षों से कथित तौर पर महिला का बार-बार बलात्कार कर रहा था तथा महिला को डरा-धमका भी रहा था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
Published : 25 July 2023, 9:18 PM IST
Topics : आदिवासी पालघर जिले पुलिस बलात्कार महाराष्ट्र
No related posts found.