हिंदी
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले के जसराना इलाके में एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसकर तीन बच्चों की मौत हो गयी। उन्हें बचाने की कोशिश में उनका पिता गम्भीर रूप से झुलस गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा इलाके में शनिवार रात शकील (32) नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। तभी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में उसके बच्चों अनीस (चार) और रेशमा (दो) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सामना (सात) ने फिरोजाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने की कोशिश में उनका पिता शकील भी गम्भीर रूप से झुलस गया है। उसे नाजुक हालत में आगरा भेजा गया है।
जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है। घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
Published : 4 December 2023, 3:21 PM IST
Topics : आग उत्तर प्रदेश जसराना इलाका झोपड़ी परिवार फिरोजाबाद बच्चे मौत
No related posts found.