
अयोध्याः आज रामनगरी अयोध्या में कुछ ही घंटो के बाद भूमि पूजन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। मंदिर बनने के कारण आयोध्या के आस-पास की जगहों में पर्यटन काफी बढ़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक घरेलू पर्यटन का करीब 60 फीसदी हिस्सा धार्मिक ही होता है। इसलिए सरकार इसे और बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। थिंक टैंक IBEF के अनुसार, भारत के जीडीपी में ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर का योगदान साल 2017 के 15.24 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2028 तक 32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।
पर्यटन बढ़ने से देश में रोजगार भी बढ़ेगा। लोगों को रोजगार के नए जरिए मिलेंगे। बता दें कि अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद कच्चे और अस्थायी मंदिर में रहने वाले भगवान राम को विराजित होने के लिए तीन मंजिला भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Published : 5 August 2020, 9:27 AM IST
Topics : Ayodhya Ram Mandir Tourism uttar pradesh अयोध्या उत्तर प्रदेश पर्यटन भूमि पूजन राम नगरी राम मंदिर