Ram Temple LIVE: अयोध्या में रामार्चन पूजा, सभी देवी-देवताओं का किया जा रहा आह्वान, भक्तिमय हुई रामनगरी

राम मंदिर निर्माण के लिये कल होने वाले भूमि पूजन से पहले रामनगरी अयोध्या का वातारवरण भक्तिमय हो उठा है। यहां आज से रामार्चन पूजा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट..

Updated : 4 August 2020, 12:08 PM IST
google-preferred

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या अपने आराध्य राम की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही है। राम मंदिर निर्माण के लिये कल होने वाले भूमि पूजन से पहले यहां आज कई देवी-देवताओं का आह्वान किया जा रहा है। इसके लिये रामार्चन पूजा का विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें पंडित और वेदाचार्य भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें.. Ram Temple: भूमि पूजन के लिये तैयार अयोध्या, शंखनाद के साथ हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा शुरू, जानिये पूरा कार्यक्रम 

रामनदरी अयोध्या के चारों ओर का वातारवरण राममय और भक्तिमय हो गया है। छोटे-बड़े मंदिरों से लेकर भूमि पूजन स्थल को अभूतपूर्व तरीके से सजाया गया है। यहां के वातावरण में कई तरह के वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और शंखनाद की ध्वनियां गुंजायमान हो रही है। देश के कई हिस्सों से यहां पूजन सामग्रियां, मिष्ठान और कई तरह की चीजें पहुंच रही है। हर कोई उस वक्त का बैचेनी से इंतजार कर रहा है, जब अराध्य राम मंदिर के निर्माण के लिये यहां भूमि पूजन का शुभ कार्यक्रम शुरू होगा।

यह भी पढ़ें.. इस शुभ मुहूर्त में होगा राम मंदिर के लिये भूमि पूजन, पीएम मोदी को पूजा के लिये केवल कुछ सैकेंड्स 

श्रद्धालुओं के लिये देश के कई राज्योंं से भेजे गये हैं कई तरह के मिष्ठान

राम जन्मभूमि स्थल पर आज भव्य रामार्चन पूजा का आयोजन शुरू कर दिया गया है। लगभग 5 से 6 घंटे तक चलने वाली इस पूजा के जरिये सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया जा रहा है। सभी देवी-देवताओं के नाम पर भोग लगाये जा रहे हैं और खास वैदिक मंत्रों और पूजा-अर्चना के साथ भगवान राम के इस शुभ कार्य में आमंत्रित किया जा रहा है। इस पूजा के लिये 6 पुजारी विशेष रूप से अधिकृत किये गये हैं।

यह भी पढ़ें.. Ram Mandir: भूमि पूजन के लिये सजी अयोध्या, चारों ओर मनमोहक दृश्य, सीएम योगी ने लिया तैयारियां का जायजा

विभिन्न तरह के पूजन-अर्चन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच देश भरे से आमंत्रित लोग भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिये अयोध्या पहुंचने लगे हैं। धर्माचार्यों और गणमान्य व्यक्तियों का रामनगरी अयोध्या पहुंचने का सिलसिला आज देर शाम तक जारी रहेगा।  भूमि पूजन के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिये श्रीराम मंदिर के ट्रस्ट की ओर कुल 175 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है,  इनमें करीब 135 संत शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे हैं। 

भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिये पीएम मोदी कल अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। मोदी कल रामलला के दर्शन भी करेंगे और यहां एक 'पारिजात' वृक्ष का रोपण भी करेंगे। कल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास भूमि पूजन होना है, लेकिन उससे पहले आज ही सभी मेहमान अयोध्या पहुंच जाएंगे।
 

 

Published : 
  • 4 August 2020, 12:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement