
महराजगंजः फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम सभा मथुरा नगर भारी वैसी में कमिश्नर के दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर काम जारी कर दिया गया है। जो काम करने में सालों लग जाते हैं अब उसे एक ही दिन में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। यहां पर कमिश्नर के दौरे से एक घंटे पहले लोगों को शौचालय बांटा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि अगर अधिकारियों का दौरा ना होता तो न शौचालय बनता न आवास बनता। कमिश्नर के दौरे को लेकर अधिकारी में हड़कंप मची हुई है। शौचालय बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। लोगों को यह तक मालूम नहीं है कि हमारा शौचालय कौन बनवा रहा है, बिना पैसे मिले ही हमारा शौचालय बनवाया जा रहा है। कई चक्कर काटने के बाद भी अभी तक किसी को शौचालय नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: खेतों में लटके हाई टेंशन तार, जिम्मेदार बेखबर
आज जैसे ही अधिकारियों को ये सूचना मिली की कमिश्नर का दौरा मथुरा नगर टोला भारी वैसी में है। इसके बाद रात से ही शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जो इस शौचालय का इंतजार कई सालों से कर रहे थें, उन्हें आज जाकर ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय दिया जा रहा है।
Published : 12 October 2019, 2:25 PM IST
Topics : Maharajganj pharenda Toilets uttar pradesh उत्तर प्रदेश कमिश्नर फरेन्दा मथुरा नगर भारी वैसी महराजगंज शौचालय