हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपने पिता जैकी श्राफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है और उन्हें डैडी कूल बताया है। टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
सोशल मीडिया पर टाइगर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मैं बिग डैडी के साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। इसके साथ टाइगर ने हार्ट इमोजी और लाफिंग इमोजी भी पोस्ट की हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पिता को टैग किया है।
फैंस को वीडियो के बैकग्राउंड में 'डैडी कूल...' गाना चल रहा है।वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकी-टाइगर वैनिटी वैन के गेट पर हैं और वहां खड़े होकर दोनों फोटो क्लिक करा रहे हैं। दोनों का अंदाज मस्त लग रहा है।(वार्ता)
Published : 28 June 2022, 6:15 PM IST
Topics : bollywood Jackie Shroff Mumbai Tiger Shroff अभिनेता जैकी श्राफ टाइगर श्राफ बॉलीवुड मुंबई शेयर