हिंदी
जयपुर: मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राजस्थान के कई हिस्सों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया, जहां 28-29 मई को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है।
अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने 30-31 मई के लिए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28-29 मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है।
Published : 28 May 2023, 11:55 AM IST
Topics : आंधी तूफान ओरेंज’ अलर्ट तापमान नई दिल्ली बारिश मौसम राजस्थान
No related posts found.