हिंदी
हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में रविवार की दोपहर अजनाल नदी में नहाने गये तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गयी है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने कहा कि यह घटना हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछोला में हुई।
हंडिया पुलिस थाना प्रभारी सी एस सरियाम ने बताया कि बिछोला में अजनाल नदी में लड़कों के डूबने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान चंदन विश्वकर्मा (16), निखिल सिंह राजपूत (16) एवं मोहित सिंह राजपूत (17) के रूप में हुई है।
सरियाम ने बताया कि तीनों 12वीं के छात्र थे और दोस्त थे और हादसे के वक्त नदी में नहाने गए थे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।
Published : 24 April 2023, 9:01 AM IST
Topics : अजनाल नदी नाबालिग लड़के मध्य प्रदेश मौत हरदा
No related posts found.