हिंदी
नई दिल्ली: दुनिया के 50 शीर्ष लग्जरी ब्रांड में भारत की तीन कंपनियों को भी शामिल किया गया है। ग्लोबल पावर्स आफ लग्जरी गुड्स की चौथी सालाना रिपोर्ट ने ये आकड़ा दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 50 शीर्ष लग्जरी ब्रांड में भारत से गीतांजलि जेम्स, टाइटन और पीसी ज्वैलर्स को शामिल किया गया है। शोध फर्म डेलाइट का कहना है कि शहरी मध्यम वर्ग की आय में तीव्र बढ़ोतरी तथा खर्च योग्य आय बढ़ने के कारण भारत में लग्जरी वस्तुओं के बाजार में वृद्धि की उम्मीद है।

डेलाइट के अनुसार, लग्जरी गुड्स की डिमांड मजबूत बने रहने की उम्मीद है और एशिया व ब्रिक्स देशों में भारत इसके लिए एक ब्राइट स्पॉट बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: लो आ गया 5 मिनट में चार्ज होने वाला स्मार्टफ़ोन
किस रैंक पर भारतीय कंपनियां
भारतीय कंपनी गीतांजलि जेम्स को 30वें, टाइटन को 31वें और पीसी ज्वैलर्स को 44वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में पहला स्थान लुइस वुइतोन को दिया गया है।
Published : 21 May 2017, 5:24 PM IST
Topics : 50 Top Brands business DN Business कंपनी गीतांजलि जेम्स टाइटन पीसी ज्वैलर्स भारत की तीन कंपनियां
No related posts found.