हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कथित रूप से पत्रकारों को धमकाने और राष्ट्रविरोधी बयान देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार श्रीनगर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुहैल खान, नदीम शफी राठेर और उमर मजीद वानी के रूप में हुई है।
पुलिस ने ट्वीट किया, “वे स्वयंभू नेता थे और कल उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों को धमकाया था तथा देश विरोधी बयान भी दिए।”
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कोठीबाग पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published : 16 February 2023, 6:35 PM IST
Topics : आरोप गिरफ्तार ग्रीष्मकालीन जम्मू कश्मीर धमकाने बयान राजधानी राष्ट्रविरोधी श्रीनगर संवाददाता
No related posts found.