
महराजगंज: पुलवामा आंतकी हमले में महराजगंज के लाल शहीद पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंच गया है और उनकी शव यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ त्रिमुहानी घाट के लिए निकल पड़ी है। सीआरपीएफ के वीर शहीद जवान पंकज त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में शुरु होगा। 29 साल के वीर शहीद पंकज का जन्म 12 मार्च 1990 को हुआ था।
यह भी पढ़ें: महराजगंज के स्कूली बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल जला कर किया मौन धारण
शहीद पंकज त्रिपाठी की शव यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी है। इस दौरान हर किसी के आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले से हर कोई आक्रोश में है।
हर भारतीय आतंकवादियों के इस घटिया और कायरता भरी हरकत का बदला मांग रहा है।
Published : 16 February 2019, 1:47 PM IST