तुगलकाबाद अग्निकांड: आग नहीं, बदले की साजिश थी… 3 की मौत से खुला खौफनाक राज
तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग कोई हादसा नहीं, बल्कि पैसों के विवाद और बदले की भावना से रची गई साजिश थी। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।