
महराजगंज: जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हरनापुर चौराहे पर गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रामसेवक यादव के सहज जनसेवा केंद्र से गल्ले में रखे 1000 रुपये, कमलेश के किराना स्टोर के दुकान से गल्ले में रखे 1500 रुपये व कुछ सामान, बरगदवा निवासी इरशाद अली के इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नकदी व एटीएम कार्ड गायब हुआ है।
शुक्रवार को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को दुकान का शटर व मकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर देखा तो नकदी व कुछ सामान गायब मिले। वहीं खाली पड़े निर्माणाधीन मकान का भी ताला टूटा मिला। आनन-फानन में दुकानदारों ने मामले की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के संबंध में जांच करते हुए दुकानदारों से जानकारी ली।
Published : 19 July 2024, 8:42 PM IST
Topics : Dynamite News harnapur chauraha Maharajganj News UP News क्राइम समाचार बृजमनगंज थाना क्षेत्र महराजगंज समाचार यूपी समाचार हरनापुर चौराहा