हिंदी
लखनऊ: नार्थ सिक्किम में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में देश के 16 जवान शहीद हुए थे। शहीद जवानों यूपी के चार और एक उत्तराखंड के एक जवान भी शामिल थे।
सिक्किम हादसे में शहीद हुए यूपी के जवानों में लखनऊ निवासी हवलदार चरण सिंह, एटा निवासी लांस नायक भूपेंद्र सिंह, उन्नाव नायक श्याम सिंह यादव और मुजफ्फरनगर निवासी नायक लोकेश कुमार भी शामिल हैं। इनके साथ ही उत्तराखंड के पंतनगर निवासी नायक रविंदर सिंह थापा शामिल हैं।
बता दें कि यह हादसा शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में हुआ था। हादसे में सेना के तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गए थे। चुंगथांग इलाके की पुलिस ने कहा कि सेना का ट्रक 20 लोगों के साथ सीमा चौकियों की ओर जा रहा था। जेमा में एक मोड़ पर वह सड़क से उतर गया और खाई में नीचे गिर गया।
Published : 24 December 2022, 6:46 PM IST
Topics : उत्तरी सिक्किम एटा जवान मुजफ्फरनगर लखनऊ शहीद सेना
No related posts found.