
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान पटौदी को लेकर सुखियों में बनी रहती है। तो वहीं एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी बेटी मिशा को लेकर चर्चाओं मे बने रहते है लेकिन क्या आप जानते ही कि शाहिद और करीना के बच्चो में एक बात काफी कॉमन है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। करीना के बेबी तैूमर और शाहिद की बेबी गर्ल मीशा, दोनों ही बच्चों को कैमरा पर लुक देना खूब आता है या य़ूं कहे कि पोज देने में दोनों ही बच्चे माहिर हैं।
हाल ही में एक्टर तुषार कपूर के बेटे का जन्मदिन था। इस मौके पर करीना अपने बेटे तैमूर के साथ वहां पहुंची थी। इस पार्टी में करीना की गोद में खेल रहे तैूमर पर जैसे ही कैमरा की नजर गई तैमूर ने बिना पलक झपकाए फोटो क्लिक का मजा लिया। वहीं दूसरी तरफ शाहिद जितना भी अपनी बेटी को मीडिया से छुपाने की कोशिश करें मीशा मीडिया को अपनी झलक दे ही देती हैं।
Published : 3 June 2017, 12:18 PM IST
Topics : actor actress bollywood DNEntertainment entertainment kareena kapoor misha sahid kapoor taimur