झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री के असामयिक निधन का पीड़ादायी समाचार सुनकर दुखी हूँ। डाइनामाइट न्यूज पर पढ़ें पूरी खबर

Updated : 6 July 2022, 5:40 PM IST
google-preferred

रांची: जिस व्यक्ति के कंधे पर पूरे झारखंड के विकास का बोझ है, उसके सिर पर ईश्वर ने एक और विपदा डाल दी है और इस आफत की घड़ी में झारखंड के तमाम नेता और अधिकारी उनके साथ खड़े हो गए हैं। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन मंगलवार की शाम को दिल्ली एनसीआर के फोर्टिस हास्पिटल में हो गया था। 

इस घटना से झारखंड की ब्यूरोक्रेसी के साथ-साथ नेता नगरी में भी शोक की लहर है। विपदा की इस घड़ी में मुख्य सचिव से मिलने मुख्यमंत्री स्वयं बुधवार की शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। जबकि दोपहर तक एक दर्जन के करीब सीनियर आइएएस अधिकारी झारखंड से नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे जा रहे हैं तो दूसरे अधिकारी सुबह अथवा दोपहर की फ्लाइट से निकले हैं। 

ये अधिकारी भी जा रहें नई दिल्ली

झारखंड से नई दिल्ली जाने वाले अधिकारियों में प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सीनियर आइएएस अधिकारी एपी सिंह, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सचिव राहुल शर्मा, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीख पी, हिमानी पांडेय, प्रशांत कुमार, प्रवीण टोप्पो, सुनील कुमार, भुवनेश प्रताप सिंह आदि अधिकारी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि सभी अधिकारी और नेता मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया सिमर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट कर आएंगे। (वार्ता)

 

Published : 
  • 6 July 2022, 5:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement