
गोरखपुर: जनपद में ख़जनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आशिक की जमकर धुनाई करने का मामला सामने आया है। आशिक रविवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। प्रेमिका के परिजनों ने उसे देखते ही जमकर पीट दिया। आज सोमवार को ख़जनी थाने में घायल आशिक का डॉक्टरी परीक्षण हुआ। पिटाई के दौरान उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ख़जनी क्षेत्र स्थित एक गांव में दीपक कुमार सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी करहल थाना बांसगांव का अपने मौसा साहब सिंह निवासी ख़जनी क्षेत्र के घर आना जाना था। इसी गांव में उसका प्रेम मौसा के गांव की लड़की से हो गया। सभांत परिवार में उस लड़के का बार बार दखल देना परिजनों को नागवार लगता था। इसी गांव निवासी साहब सिंह के लड़की का वैवाहिक कार्यक्रम 3 दिसम्बर को होना है।
मटीमंगरा के दिन आशिक उसी गांव में शादी के बहाने पहुंच गया। आरोप है कि मनचला गांव में अपने प्रेमिका के घर पहुंच गया। मौका पाते ही लड़की के परिजनों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पिटाई के दौरान उसको गम्भीर चोट आईं हैं। सोमवार को देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पहुंच गये। चोट ज्यादा लगने की वजह से पुलिस को लड़के का डॉक्टरी परीक्षण करना पड़ा।
घायल दीपक सिंह ने बताया कि उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। मैं मौसा के घर शादी में कपड़े की खरीदारी कर समान देने आया था। मुझे गांव में पकड़कर मारा-पीटा गया, जिससे मैं बेहोश हो गया। किसी तरह से मेरी जान बची है।
Published : 2 December 2024, 4:58 PM IST
Topics : Dynamite News Gorakhpur Khajani Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash trending news UP News UP Police क्राइम