खजनी में गोलीकांड से मचा हड़कंप, कंबल कारखाना कर्मचारी के सीने में लगी गोली; हालत गंभीर
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां छताई पुल के पास अज्ञात परिस्थितियों में गोली लगने से कंबल कारखाने का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीने में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।