फतेहपुर में देखिये कैसे मनायी गई श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

फतेहपुर में राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल द्वारा अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 January 2025, 4:02 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: राधा कृष्ण कीर्तन महिला मंडल द्वारा अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने प्रभु श्री राम की आरती व पूजा कर 'श्री राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...' आरती गीत गए और 101 दीपक भी जलाए।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला घियाही गली राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे राधे कृष्ण कीर्तन महिला मंडल द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पहली वर्षगांठ में प्रभु श्री राम की आरती पूजा और भजन हुये।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयर मैन राधा साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने प्रभु श्री राम की आरती पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 500 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद देश के करोड़ों लोगों की मनोकामना पूरी हुई। 

इस मौके पर राधा संकीर्तन महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के अलावा मनीष गुप्ता रेखा अग्रवाल माया बजाज विजया बजाज प्रेम पांडे गीता गुप्ता गीता देवी प्रीति गुप्ता मीरा अग्रवाल सीमा संध्या नेहा पूनम संगीता रानी पिंकी किरण संध्या आरती रेनू नम्रता रीता देवी आदि लोग रहे।