हिंदी
महराजगंजः अमूमन हर नवरात्र के पर्व पर माता दुर्गा की पूजा आराधना के लिए दुर्गा मंदिरों पर खचा खच भीड़ जुटने वाले मन्दिरों पर आज नवरात्र के पहले ही दिन नगर के दुर्गा मंदिर समेत तमाम मन्दिरों में ताला लगा हुआ है और पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है । मंदिर के पुजारी निराश बैठे हुए है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
दुर्गामंदिर के फील्ड में लगने वाले दुकान जैसे फूल, पूजा पाठ का सामान, हवन और बच्चों के खिलौने आदि सभी दुकाने बंद पड़ी हुई है। इसके साथ मंदिर का गेट पूरी तरह से बंद पड़ा हआ है, और मंदिर में एक भी श्रद्धालु नहीं आए पूजा पाठ करने। नगर के मऊपाकड में स्थित मां दुर्गा मंदिर की भी वहीं हालत है, मंदिर में ताला बंद पड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: विधायक ने कोरोना की जंग में दिये एक करोड़ तो सांसद ने महज 25 लाख, बना चर्चा का विषय
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिले के घुघुली, पुरैना, सिसवा, बन्दीढ़ाला, कटहरी, चिउटहां, हेवती, सबया, निचलौल, बहुआर, पनियरा, परतावल, ठूठीबारी, रतनपुर, बरगदवा, परसामलिक, नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई, समरधीरा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, लेहड़ा, फरेन्दा, धानी, मुजुरी, खुटहां, पकड़ी आदि इलाकों में पुलिस की पूरी सख्ती है।
Published : 25 March 2020, 4:04 PM IST
Topics : Lockdown Maharajganj Navratri uttar pradesh उत्तर प्रदेश दुर्गामंदिर नवरात्र महराजगंज लॉकडाउन