हिंदी
लेह: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मंगलवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति की अब तक कोई सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र लेह शहर के 166 किलोमीटर उत्तर में, 105 किलोमीटर की गहराई पर था।
Published : 28 March 2023, 3:36 PM IST
No related posts found.