यूपी में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, जानें कैसी है तैयारियां

यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर जनपद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 July 2023, 12:38 PM IST

नोएडा: यमुना नदी के बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर जनपद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा है और हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

अधिकारी ने कहा कि उक्त स्थिति को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं और बाढ़ की स्थिति में सहायता के लिए अधिकारियों से संपर्क करें।

Published : 
  • 12 July 2023, 12:38 PM IST