जमानत पर छूटे आरोपियों ने बलात्कार का दंश झेल रही पीड़िता को जिंदा जलाया, जांच मे जुटी पुलिस

यूपी में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें उन्नाव के हिन्दूनगर थानाक्षेत्र में रेप पीड़िता पर जेल से छूट कर बाहर आये आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 5 December 2019, 11:50 AM IST
google-preferred

लखनऊ/ उन्नाव:  उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रेप पीड़िता को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जलने के बाद पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित लड़की को डॉक्टरों ने लखनऊ के अस्पताल में रैफर किया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक पीड़ित लड़की जब सुबह चार बजे के करीब रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन निकली तो रास्ते में रेप के तीन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की पर हमला कर दिया उसके बाद उन्होंने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। जिससे पीड़ित लड़की बुरी तरह से घायल हो गई और उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि जिन आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की वे कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छुटकर आए थे। घटना के बाद पीड़ित लड़की ने बताया की उसके उपर पांच लोगों ने हमला किया था। जिसके आधार पर पुलिस ने इनमें से 3 को पकड़ लिया और अन्य 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें: कौशाम्बी घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट

मामले की जानकारी देते हुए एसपी उन्नाव विक्रांत वीर ने बताया की पीड़िता 90 प्रतिशत के लगभग जल चुकी है। उसने ही पुलिस को दिये बयान में हरिशंकर,शुभम समेत 2 लोगों के नाम बताये हैं। जिसमे से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया की पीड़िता को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

 

Published : 
  • 5 December 2019, 11:50 AM IST