हिंदी
पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हत्या की धमकी मिली है। तेज प्रताप यादव के निजी सचिव सृजन स्वराज को एक कॉल कर गोली मारने की धमकी दी गई है। इस बीच तेज प्रताप ने एक राजद नेता के खिलाफ हत्या की धमकी देने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई है।
Patna: FIR lodged at Police Station, Secretariat after Tej Pratap Yadav and his personal assistant have received death threats on phone.
— ANI (@ANI) April 2, 2019
तेजप्रताप ने कहा है कि उनके निजी सचिव के मोबाइल पर एक कॉल आया जिसपर उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गोह से राजद का एक सक्रिय नेता बताया।

बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों शिवहर और जहानाबाद लोकसभा सीट पर उनके चयन के उम्मीदवार को नहीं उतारने से नाराज हैं और सोमवार को उन्होंने एक अलग मोर्चा बना लिया है जिसका नाम लालू-राबड़ी मोर्चा दिया है।
Published : 3 April 2019, 12:08 PM IST
No related posts found.