हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में कथित तौर पर मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल करने से रोके जाने पर एक किशोरी ने रविवार को आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय लड़की के पिता ने उसे मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल नहीं करने को कहा था। उन्होंने कहा कि घटना शहर के हिंगना थाना क्षेत्र के मांगली गांव की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी लंबे समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की मोबाइल फोन पर अत्यधिक निर्भरता से चिंतित पिता ने उसे इसका कम इस्तेमाल करने को कहा।
उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज लड़की ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।
Published : 11 December 2023, 10:00 AM IST
Topics : आत्महत्या नागपुर महाराष्ट्र मोबाइल फोन
No related posts found.