हिंदी
महराजगंज: 2009 के बाद अब एक बार फिर से मणि परिवार को कोई सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव की पार्टी ने घोषित किये लोकसभा के 31 प्रत्याशी

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री और नौतनवा के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी महराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की नवगठित पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेंगी।
इस खबर के बाद सत्तारुढ़ भाजपा खेमे की बेचैनी बढ़ गयी है। इसकी वजह ये है कि ब्राम्हणों को भाजपा का वोटर माना जाता है। ऐसे में मणि परिवार से प्रत्याशी होने के बाद भाजपा के वोटों में बड़े पैमाने पर सेंधमारी तय है।
इससे पहले 2009 में पूर्व मंत्री अमरमणि के छोटे भाई अजीत मणि त्रिपाठी चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ही तनुश्री की सगाई हुई है और आगामी 20 अप्रैल को दिल्ली में उनका विवाह होने जा रहा है।
Published : 19 March 2019, 3:07 PM IST
No related posts found.