हिंदी
नयी दिल्ली: ऑनलाइन खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाले मंच स्विगी ने आपात स्थिति में अपने सक्रिय डिलिवरी कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने की सोमवार को घोषणा की।
स्विगी ने बयान में कहा कि डिलिवरी कर्मचारी, डिलिवरी से पहले, उसके दौरान या बाद में आपातकालीन स्थिति में मुफ्त एंबुलेंस सेवा का उपयोग करने के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या पार्टनर ऐप पर आपातकालीन मदद का बटन दबा सकते हैं।
स्विगी ने एम्बुलेंस सेवा पर कहा, ''वर्तमान औसत प्रतिक्रिया समय 12 मिनट है। इस प्रक्रिया के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। डिलिवरी कर्मियों को केवल अपने पहचान पत्र की पुष्टि करनी होगी।''
Published : 17 January 2023, 6:50 PM IST
Topics : ambulance Service Delivery Workers Swiggy एंबुलेंस सेवा ऑनलाइन खाना ऑर्डर डिलीवरी कर्मचारी सुविधा स्विगी
No related posts found.