हिंदी
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के प्रतिनिधि के रूप में दो केन्द्रीय मंत्रियों, हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी के बुधवार को पाकिस्तान रवाना होने के बीच कहा कि जबतक पड़ोसी देश भारत में आतंकवादी गतिविधियाें को बंद नहीं करेगा तबतक उसके साथ औपचारिक वार्ता नहीं हो सकती।
Union Ministers @HarsimratBadal_ and @HardeepSPuri address the media at #Attari Border, before the inauguration of #KartarpurCorridor pic.twitter.com/sIUuz1OqV6
— PIB India (@PIB_India) November 28, 2018
स्वराज ने हैदराबाद में पत्रकारों से कहा,“ करतारपुर कॉरिडोर मसले को दोनों देशों के बीच बातचीत की शुरूआत से नहीं जोड़ा जा सकता। जबतक पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियाें को बंद नहीं करता तबतक उसके साथ औपचारिक बातचीत नहीं हो सकती। हम किसी वार्ता में शामिल नहीं होंगे।”(वार्ता)
Published : 28 November 2018, 5:12 PM IST
No related posts found.