महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने सुशील श्रीवास्तव, रामराज चौधरी महामंत्री

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतगणना आज समाप्त हो गया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखिए पूरी कार्यकारिणी

Updated : 21 December 2023, 5:22 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु इंद्रमणि तिवारी 200 मत, देवेंद्र प्रताप सिंह 25 मत, वाहिद अली 67 मत एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव 338 मत प्राप्त कर विजई घोषित किए गए।

 महामंत्री पद हेतु दिनेश प्रसाद मिश्रा 24 वोट, द्विजेंद्र दुबे 8 वोट, प्रमोद कुमार त्रिपाठी 249 मत एवं रामराज चौधरी 348 मत प्राप्त कर विजई घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अकबर अली अंसारी विजय घोषित किए गए।

 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु कत्यायन मणि त्रिपाठी को विजई घोषित किया गया। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के लिए गुड्डू प्रसाद कन्नोजिया विजई घोषित किए गए। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद हेतु परशुराम गौड़ विजई घोषित किए गए। 
संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) के पद हेतु अमित कुमार गौरव विजई घोषित किए गए, कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार सिंह विजई घोषित किए गए। कनिष्ठ कार्यकारी पद हेतु अब्दुल करीम, आशुतोष पांडे( प्रिंस), अविनाश कुमार पांडेय, मंजेश पटेल, शशांक कुमार प्रियदर्शी एवं त्रिभुवन शर्मा को विजई घोषित किया गया।

मतगणना का कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय की देख–रेख में निर्वाचन के सदस्य गण हरि गोपाल पांडेय, प्यारे लाल यादव, रामजी सिंह, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मूर्ति नारायण तिवारी एवं मोहम्मद इकबाल खान द्वारा संपन्न किया गया।

सभी विजई प्रत्याशियों को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान एवं पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा ढेर सारी बधाइयां दी गई।

बधाई देने वाले में प्रमुख रूप से तारकेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,अवनीश कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, करुणाकर पति त्रिपाठी, अनूप सिंह, दिनेश गुप्ता, हनुमान प्रसाद चौरसिया, संतोष पटेल, प्यारे लाल यादव, दयाराम चौधरी, दीनानाथ, सत्यकाम जायसवाल, अरविंद कुमार द्विवेदी, कौशल किशोर पांडे, अनिरुद्ध पटेल, इंद्रासन सिंह, अभिजीत सिंह,अवनीश पटेल, मोहनलाल भारती, सुबनेश पटेल, प्रद्युम्नाथ पटेल, वशिष्ठ मिश्रा एवं रमाकांती त्रिपाठी ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

Published : 
  • 21 December 2023, 5:22 PM IST

Related News

No related posts found.